Headlines

मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर 1100 दीप जलाए गए:गोपाष्टमी पर गंगा महाआरती हुई, श्रद्धालुओं ने नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया




मुंगेर के कष्टहरणी उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर मंगलवार शाम गोपाष्टमी के अवसर पर गंगा महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में घाट पर 1100 दीप जलाए गए। वहीं, सीढ़ियों को रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद स्थानीय पांच पंडितों ने काशी-बनारस की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच गंगा महाआरती की। आरती में संतोष झा, विनय गोस्वामी, दीक्षित झा, तुषार मिश्रा और सुदर्शन गोस्वामी शामिल रहे। संदीप झा और रोशन झा ने भी आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कष्टहरणी घाट के पुजारी महंत देवनायक ने किया। बेगूसराय से आए श्रद्धालुओं ने भी आरती में हिस्सा लिया। भक्ति गीतों से गूंजा घाट महाआरती से पहले स्थानीय कलाकारों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। कलाकारों ने मां गंगा की महिमा और छठ पूजा से जुड़े गीत गाए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। गंगा को स्वच्छ रखने की अपील डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने कहा कि गोपाष्टमी धार्मिक महत्व का दिन है। इस अवसर पर गंगा महाआरती में शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि गंगा जीवनदायिनी है, इसलिए इसमें कपड़े नहीं धोने चाहिए। उन्होंने घाटों पर नियमित सफाई अभियान चलाने और लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई। उनके अनुसार, माता सीता और भगवान श्रीराम से जुड़ी मान्यताओं के कारण कष्टहरणी घाट का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। ऐसे आयोजनों से गंगा की स्वच्छता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *