![]()
अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 41 वर्षीय अरुण कुमार रावत की मंगलवार सुबह नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलोहना गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम स्वर्गीय रामेश्वर रावत था। घरेलू काम से फारबिसगंज जा रहे थे जानकारी के मुताबिक, 13 नवंबर को अरुण कुमार घरेलू काम से फारबिसगंज जा रहे थे। इसी दौरान नरपतगंज थाना क्षेत्र के फजरकट्टा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें नेपाल के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां कई दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव मौत के बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल अररिया पहुंचे और नरपतगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से हादसे की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। अरुण कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। नरपतगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।
Source link
अज्ञात गाड़ी की टक्कर से घायल की मौत:अररिया में एक्सीडेंट के बाद नेपाल के अस्पताल में चल रहा था इलाज
