Headlines

कनाडा में पंजाबी युवक-उसकी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या:वॉलमार्ट के सामने रेड मस्टैंग पर बरसाई गोलियां; हमलावरों ने अपनी कार जलाई




कनाडा के सरी में हमलावरों ने पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनकी लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। कपल के मर्डर के बाद हमलावरों ने अपनी सफेद रंग की सेडान कार को आग लगा दी और फरार हो गए। कनाडा पुलिस ने इसे टारगेटेड किलिंग बताया है। जिससे इसे गैंगवार माना जा रहा है। वहीं मृतक युवक के पिता ने कहा कि उन्हें आधे रास्ते में बेटे की हत्या का पता चला। उन्हें नहीं पता कि बेटे की डेडबॉडी काे कहां ले गए हैं। वॉलमार्ट के सामने कार में बैठे थे दोनों
कनाडा के सरी शहर में रविवार (15 नवंबर) रात करीब 10:38 बजे गोलीबारी की वारदात हुई। 124 स्ट्रीट और 88 एवेन्यू पर स्थित वॉलमार्ट के सामने पार्किंग में एक लाल रंग की स्पोर्ट्स कार खड़ी थी। कार में 23 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती मौजूद थे। इसी दौरान हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोलीबारी के 13 मिनट बाद जली मिली सफेद कार
IHIT के मुताबिक, गोलीबारी के करीब 13 मिनट बाद रात 10:51 बजे प्रिंसेस ड्राइव के 9700 ब्लॉक में एक सफेद रंग की सेडान कार में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस को शक है कि इस कार का इस्तेमाल हमलावरों ने किया हो सकता है। आशंका है कि वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए कार को आग लगाई गई। हालांकि, पुलिस इसकी भूमिका की जांच कर रही है। घटनास्थल पर मिली लाल फोर्ड मस्टैंग कार मृतकों में से किसी एक की बताई गई है। पुलिस ने बताया टारगेटेड हमला
वारदात के बाद कनाडा पुलिस वहां पहुंची। इस मामले की जांच इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) कर रही है। IHIT के मुताबिक, यह एक टारगेटेड हमला था। जांच अधिकारियों को वारदात के पीछे संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने इसे गैंगवार घोषित नहीं किया है। जांच में सामने आया है कि मृतक युवक पहले भी हथियारों और फायरआर्म्स से जुड़े मामले में पुलिस की जानकारी में था। दोनों डेल्टा इलाके के रहने वाले
पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक पंजाबी मूल के थे और डेल्टा इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसके परिवार को सूचना दे दी है। युवती की पहचान की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक के पिता ने युवती को अपने बेटे की गर्लफ्रेंड बताया है। पिता को कैलगरी से लौटते समय मिली बेटे की हत्या की खबर
एक मीडिया चैनल से बातचीत में मृतक के पिता ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर हैं। घटना के समय वह कैलगरी से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें बेटे की हत्या की जानकारी मिली। पिता ने बताया कि उन्हें उस समय यह भी स्पष्ट नहीं था कि बेटे का शव कहां ले जाया गया है। उन्होंने बेटे को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था युवक
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक अपने घर में तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई और बहन हैं। परिजनों ने बताया कि कार में मौजूद युवती उसकी गर्लफ्रेंड थी। परिवार ने इस मामले में आगे कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने CCTV और डैशकैम फुटेज मांगे
पुलिस ने आम जनता से घटना से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है। खास तौर पर वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों से CCTV और डैशकैम फुटेज मांगे गए हैं। पुलिस से संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर 1-877-551-4448 और ईमेल आईडी ihitinfo@rcmp-grc.gc.ca जारी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *