Headlines

Congress Bharat Summit 2026 Hyderabad


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चल रहे कांग्रेस के भारत समिट का आज समापन है। कार्यक्रम हैदराबाद के नोवोटेल होटल में आयोजित होगा। राहुल गांधी स्पीच देंगे। कार्यक्रम में 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा हुई।

तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू के मुताबिक भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका दे रही है।

कांग्रेस का इस तरह का यह दूसरा भारत समिट है। पहला सम्मेलन 25 और 26 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में हुआ था।

हैदराबाद में राहुल की गिग वर्कर्स रैली, महिला राइडर के पीछे बैठे

राहुल गांधी हैदराबाद में माधापुर के जयभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में शामिल हुए। इस दौरान वे एक महिल राइडर के पीछे बैठे नजर आए।

राहुल गांधी हैदराबाद में माधापुर के जयभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में शामिल हुए। इस दौरान वे एक महिल राइडर के पीछे बैठे नजर आए।

भारत समिट से पहले राहुल ने हैदराबाद में ही गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजानाओं की घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया।

राहुल की स्पीच, 2 बड़ी बातें…

हमने मदद और प्रोटेक्शन का वादा किया: तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ मेरी मीटिंग हुई थी। आपने अपना दुख,दर्द बताया था। कांग्रेस और हमारे सीएम ने वादा किया था कि आपकी मांगे पूरी करेंगे। अब तक गिग वर्कर अपने डेटा को नहीं देख सकता था। अब ये कानून गिग वर्कर को आपके डेटा पर अधिकार देने जा रहा है।

हर गिग वर्कर के भविष्य को सुरक्षित करना है: तेलंगाना सरकार हर गिग वर्कर को 5 लाख रुपए एक्सीडेंट बीमा, और 10 लाख रुपए हेल्थ इंश्योरेंस देने जा रही है। हर ट्रांजेक्शन में राइड डिलीवरी में 1 प्रतिशत पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में आपके भविष्य के लिए जाएगा। यह पैसा आपको कंपनी को देना होगा।

———————————-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।