Headlines

छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज:बिहार में 10 हजार से ज्यादा घाटों पर डूबते सूरज की पूजा होगी; 50 लाख प्रवासी घर लौटे




महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी आज अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूरज) को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर छठ व्रती पहला अर्घ्य देंगी। राजधानी पटना में गंगा नदी के 100 से ज्यादा घाटों पर अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है। इनमें तीन घाटों के पास अस्थाई तालाब भी बनाए गए हैं। इनमें 500 व्रती एक साथ अर्घ्य दे सकेंगी। छठ पूजा के लिए करीब 50 लाख लोग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे महानगरों समेत दुनिया के कई देशों से बिहार लौटकर आए हैं। इनमें करीब 40 लाख लोग ट्रेन, 10 लाख लोग हवाई जहाज, बस और निजी वाहन से लौटकर बिहार आए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *