Headlines

Chhath Puja 2026 | Kishanganj Dev Ghat Khagada First Arghya Update


किशनगंज के देव घाट खगड़ा पर रविवार को छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बिहार में सबसे पहले इसी घाट पर शाम 4:49 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

.

छठ पूजा को लेकर घाट को सजाया गया था। व्रती और उनके परिजन सुबह से ही घाट पहुंचने लगे थे।

महिलाएं सिर पर पूजन सामग्री से भरे डाले लेकर पहुंचीं। इस दौरान घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे।

परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

व्रतियों ने नदी और जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए थे।

सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *