![]()
बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इटाढ़ी थाना क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के पास हुआ। मृतक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी महादेव कुशवाहा के बेटे रवि कुशवाहा के रूप में हुई है। घायल विकास कुमार इटाढ़ी के रहने वाले हैं। छठ की खरीदारी करने बक्सर जा रहे थे रवि जानकारी के अनुसार, रवि रविवार को अपने दोस्त के साथ बाइक से छठ पर्व की खरीदारी करने बक्सर जा रहे थे। वहीं, विकास कुमार किसी जरूरी काम से इटाढ़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विद्युत उपकेंद्र के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार हुए घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने रवि कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में वाराणसी रेफर दूसरे बाइक सवार विकास कुमार को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। छठ की खुशियां मातम में बदलीं रवि की मौत की खबर मिलते ही अमरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छठ पर्व की तैयारियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
छठ की खरीदारी करने जा-रहे युवक की हादसे में मौत:बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर; दूसरा सवार गंभीर, वाराणसी रेफर
