![]()
बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में इंग्लिशमोड़-शंभूगंज मोड़ के पास रविवार को सड़क किनारे गड्ढे में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डोमो कुमारपुर गांव निवासी पीयूष कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल से उसकी बाइक भी बरामद की गई है। परिजनों ने दुकान खाली कराने को लेकर चल रहे विवाद में हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस सड़क दुर्घटना और हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पीयूष के दादा जुगल किशोर यादव ने बताया कि वर्ष 1998 में जिला परिषद की ओर से बांका शहर के गांधी चौक स्थित जिला परिषद बाजार में उन्हें दुकान आवंटित की गई थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कुशालपुर निवासी दिलीप शाह से करीबी संबंध होने के कारण दुकान का आधा हिस्सा उन्हें कारोबार के लिए दिया गया था। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दिलीप शाह को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। दुकान खाली करने की अंतिम तारीख रविवार यानी घटना वाले दिन ही थी। इसी विवाद को लेकर परिजनों ने पीयूष की हत्या की आशंका जताई है। रात नौ बजे मां से हुई थी आखिरी बात मृतक की मां ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने बेटे को जल्द घर लौटने के लिए फोन किया था। रात करीब नौ बजे पीयूष से आखिरी बार बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि वह बांका में है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शादी के एक साल बाद उजड़ा परिवार पीयूष की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। वह गांधी चौक स्थित जिला परिषद बाजार में मनिहारी की दुकान चलाते थे। रविवार को शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घर में छठ पर्व की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दुर्घटना या हत्या, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस सड़क दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बांका-सड़क किनारे गड्ढे में मिला दुकानदार का शव:दुकान खाली कराने की अंतिम तारीख वाले दिन हुई मौत; बाइक भी बरामद
