Headlines

भागलपुर- छठ महापर्व के बाद रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें:हावड़ा से पटना, गया; मालदा से शकूरबस्ती तक चलेगी गाड़ी, जानिए पूरा शेड्यूल




छठ पर घर जाने और पर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। हावड़ा से पटना और गया के लिए दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें चलेंगी। मालदा टाउन से दिल्ली के शकूरबस्ती तक भी विशेष ट्रेन चलेगी। इनमें जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित कोच होंगे। रेलवे के मुताबिक, गया जाने वाली ट्रेन भागलपुर रेलखंड से गुजरेगी। मालदा टाउन-शकूरबस्ती ट्रेन भागलपुर समेत आठ स्टेशनों पर रुकेगी। छठ बाद 13 नवंबर की शाम हावड़ा से पटना के लिए रवाना होगी ट्रेन छठ से पहले हावड़ा से पटना जाने वाली ट्रेन नंबर 03053, 13 नवंबर 2026 को शाम 7:15 बजे हावड़ा से रवाना होगी। यह 14 नवंबर को सुबह 5:40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 03054, 14 नवंबर को सुबह 10 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन बर्द्धमान, दुर्गापुर, रानीगंज, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। भागलपुर होकर गुजरेगी हावड़ा-गया विशेष ट्रेन

भागलपुर रेलखंड के यात्रियों के लिए हावड़ा-गया विशेष ट्रेन महत्वपूर्ण है। गाड़ी संख्या 03051 हावड़ा-गया अनारक्षित विशेष ट्रेन 13 नवंबर को शाम 7:30 बजे हावड़ा से रवाना होगी और 14 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03052 गया-हावड़ा विशेष ट्रेन 14 नवंबर को शाम 5 बजे गया से खुलेगी और 15 नवंबर को दोपहर 2:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बांदेल, बर्द्धमान, गुस्करा, बोलपुर शांतिनिकेतन, अहमदपुर, सैंथिया, मल्लारपुर, रामपुरहाट, मुरारई, पाकुड़, बरहरवा, तीनपहाड़, साहिबगंज, मिर्जाचौकी, पीरपैंती, कहलगांव, सबौर, भागलपुर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित है।

इससे भागलपुर के अलावा कहलगांव, पीरपैंती, सबौर, अकबरनगर, सुल्तानगंज और जमालपुर क्षेत्र के यात्रियों को भी हावड़ा और गया की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। छठ के बाद दिल्ली जाने वालों के लिए मालदा से विशेष ट्रेन

छठ महापर्व संपन्न होने के बाद कामकाज पर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने राहत की व्यवस्था की है। मालदा टाउन से दिल्ली के शकूरबस्ती के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन 16 और 21 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी। अगले दिन शाम 5 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन विशेष ट्रेन 17 और 22 नवंबर को शाम 6:50 बजे शकूरबस्ती से खुलेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। भागलपुर समेत आठ स्टेशनों पर होगा ठहराव

मालदा-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर होगा। इससे भागलपुर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

जनरल से लेकर एसी तक, तीन श्रेणियों में सफर

इस ट्रेन की एक खास बात यह भी है कि इसमें यात्रियों को अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। रेलवे की सूचना के अनुसार ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। आरक्षण शुरू होने की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। यात्रियों के लिए राहत, लेकिन समय और तारीख जरूर कर लें नोट

त्योहारों में घर जाने और लौटने के दौरान सबसे बड़ी चुनौती समय पर टिकट और सीट उपलब्ध होना है। ऐसे में रेलवे की इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर भागलपुर रेलखंड के यात्रियों के लिए गया और दिल्ली दोनों दिशाओं में यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।

छठ से पहले बिहार पहुंचने वालों और छठ के बाद रोजगार के लिए दूसरे शहरों में लौटने वालों के लिए रेलवे का यह फैसला राहत लेकर आया है। अब यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले ट्रेन की तारीख, समय, ठहराव और टिकट संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *