नई दिल्ली33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। सोने की कीमत 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना शुक्रवार को 1,883 रुपए गिरकर 1,35,809 रुपए आ गया।
वहीं, अब बाजार से दूध, दही और पनीर खरीदते समय असली डेयरी प्रोडक्ट्स को पहचानना आसान हो जाएगा। फूड सेफ्टी रेगुलेटर (FSSAI) ने दूध और इससे बने सभी सामानों के पैकेट पर एक जैसा नया लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया है।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार आज बंद रहेगा।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. सोना 7 महीने बाद ₹1.36 लाख से नीचे आया: 3 दिन में ₹6,611 सस्ता; चांदी ₹3,040 गिरकर ₹1.77 लाख पर आई

शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोना 1,35,141 रुपए पर आया था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,883 रुपए गिरकर 1,35,809 रुपए आ गया है, जो एक दिन पहले 1.38 लाख रुपए पर था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. दूध-दही, पनीर के पैकेट पर नया लोगो दिखेगा: इससे असली डेयरी प्रोडक्ट्स पहचान होगी; 1 जुलाई 2028 से नियम लागू होगा

अब बाजार से दूध, दही और पनीर खरीदते समय असली डेयरी प्रोडक्ट्स को पहचानना आसान हो जाएगा। फूड सेफ्टी रेगुलेटर (FSSAI) ने दूध और इससे बने सभी सामानों के पैकेट पर एक जैसा नया लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया है।
1 जुलाई 2028 से डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों को पैकेट पर नीले चौकोर बॉक्स के अंदर सफेद रंग की एक बूंद वाला निशान छापना होगा। इससे ग्राहक दुकान पर पैकेट देखते ही आसानी से पहचान सकेंगे कि वह असली डेयरी प्रोडक्ट है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन पर तीसरे अफेयर का आरोप: कल ही इस्तीफा दिया; 6 दिग्गज कंपनियों के CEO अफेयर के कारण पद गंवा चुके

AI चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग के तीसरे अफेयर की जानकारी मिली है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग का चीनी जासूस, कंपनी की अधिकारी किम्बर्ली के अलावा एक और महिला कर्मचारी के साथ रिश्ता था।
रॉयटर्स ने मामले से जुड़े 2 लोगों के हवाले से यह जानकारी दी, लेकिन महिला की पहचान जाहिर नहीं की। एनवीडिया ने भी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम ठप, ऑस्ट्रेलिया की खुफिया सर्विस-पुलिस पर असर: जापान में सरकारी सिस्टम, हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग, फिलीपींस में कोर्ट और भारतीय एयरलाइंस पर असर

माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी खराबी से दुनियाभर की बड़ी कंपनियों और सरकारी संस्थाओं के कामकाज पर असर पड़ा है। हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग सेवा, ऑस्ट्रेलिया में खुफिया और पुलिस सर्विस के कामकाज में परेशानी आई।
इधर, जापान में सरकारी सिस्टम और फिलीपींस में अदालतों का कामकाज प्रभावित हुआ। कई जगह स्कूलों, अस्पतालों का कामकाज ठप हो गया।
परी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को ₹5,531 करोड़ का घाटा: पिछले साल ₹76,170 करोड़ का मुनाफा था, वजह- कच्चे माल की कीमतें बढ़ीं

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड को दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर 5,531 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 76,170 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
कंपनी को घाटा होने की मुख्य वजह कच्चे माल की कीमतें बढ़ीं, अतिरिक्त खर्च और जगुआर के पुराने मॉडलों का प्रोडक्शन बंद होना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



