Headlines

छठ घाट की जमीन पर अतिक्रमण, दो पक्षों में तनाव:प्रशासन की तत्परता से टला विवाद, तुरंत खाली कराई गई अतिक्रमित जमीन




पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बनहौरा बाजार के पास छठ घाट की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। वरीय अधिकारियों ने संभाला मोर्चा सूचना पर बेतिया के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, एसडीपीओ-2 राकेश कुमार, जगदीशपुर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पासवान, नौतन अंचलाधिकारी अलका कुमारी और नौतन थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर छठ घाट के पास पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल छठ घाट की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने नौतन अंचलाधिकारी को छठ महापर्व के बाद जमीन की विधिवत पैमाइश कराने और सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही जमीन की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनवाने को कहा। दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक कर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि अफवाह फैलाने, अशांति पैदा करने या विवाद बढ़ाने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। भविष्य में जमीन को लेकर विवाद न हो, इसके लिए स्थायी समाधान की पहल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *