![]()
कैमूर के भभुआ के लिच्छवी भवन में छठ महापर्व की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरा करने और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। डीएम ने सभी छठ घाटों पर सफाई, पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हर घाट के पास प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को गोताखोरों की नामवार सूची उपलब्ध रखने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद ली जा सके। गहरे पानी वाले स्थानों पर होगी बैरिकेडिंग घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर लटकते या खुले बिजली के तार तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। नदी और तालाबों के गहरे व संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। घाटों पर तैरने वाले युवाओं और जोखिम भरी गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। अर्घ्य के समय माइकिंग से संभलेगी भीड़ सभी बीडीओ और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने को कहा गया। सुबह और शाम के अर्घ्य के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए माइकिंग की व्यवस्था रहेगी। साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और आवागमन सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहेंगे अधिकारियों के नंबर डीएम ने नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने और वहां तैनात कर्मचारियों को थाना प्रभारी, बीडीओ और सीओ के मोबाइल नंबर उपलब्ध रखने को कहा। जनसंपर्क विभाग के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा संबंधी निर्देशों का प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा। आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम और एसपी ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जिम्मेदारीपूर्वक सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link
कैमूर में छठ घाटों पर तैनात होंगे प्रशिक्षित गोताखोर:डीएम-एसपी बोले-गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग, प्रकाश-पेयजल के इंतजाम हों
