Headlines

किशनगंज-ड्यूटी के दौरान SSB जवान की मौत:अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; ब्रेन हेमरेज की आशंका, राजस्थान भेजा जाएगा पार्थिव शरीर




भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 12वीं वाहिनी के एक जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम सिंह (पिता सुभाष चंद्रा), निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। वे मोहामारी अंतर्गत सीमा चौकी कजला में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान विक्रम सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनकी नाक और मुंह से रक्तस्राव होने लगा। स्थिति गंभीर देख सीमा चौकी पर मौजूद अन्य जवान उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनामुल हक ने बताया कि जवान को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताई जा रही है। हालांकि, मौत के सटीक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम सलामी पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत जवान को वाहिनी मुख्यालय किशनगंज में पूरे सम्मान के साथ सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को बागडोगरा एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। वहां से हवाई मार्ग से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव राजस्थान भेजने की व्यवस्था की जाएगी। जवान की असामयिक मृत्यु से एसएसबी के अधिकारियों और जवानों सहित उनके परिजनों में शोक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *