![]()
छठ महापर्व के दौरान गन्ने की मांग बढ़ जाती है। कटिहार सदर प्रखंड के तेजा टोला स्थित चौहान टोली में किसान पिछले 100 साल से अधिक समय से गन्ने की खेती कर रहे हैं। यहां यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। छठ के मौके पर गन्ने की बढ़ती मांग से किसानों की पूरी उपज खेतों में ही बिक जाती है। छठ प्रसाद में गन्ने का विशेष महत्व छठ पूजा में ठेकुआ और फल के साथ गन्ना भी चढ़ाया जाता है। इसे ईख या केतारी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ में गन्ना चढ़ाने से भगवान सूर्य और छठी मैया की कृपा प्राप्त होती है। इसी वजह से पर्व के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है। खेतों में पहुंचकर फसल खरीद लेते हैं व्यापारी चौहान टोली के किसान सालभर गन्ने की खेती करते हैं। छठ के समय मांग बढ़ने पर व्यापारी सीधे खेतों में पहुंचकर पूरी फसल खरीद लेते हैं। इससे किसानों को उपज बेचने के लिए बाजार नहीं जाना पड़ता। स्थानीय बाजार में ही पूरी फसल की खपत हो जाती है। वहीं, छठ व्रती भी अपनी जरूरत के मुताबिक सीधे खेतों में पहुंचकर गन्ना खरीद रहे हैं। पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ा रही नई पीढ़ी किसान बैजनाथ चौहान ने बताया कि उनके पूर्वज भी इसी जमीन पर गन्ने की खेती करते थे। अब अगली पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उनके लिए छठ महापर्व पुश्तैनी परंपरा को निभाने और आगे बढ़ाने का अवसर है।
Source link
चौहान टोली में 100 साल से गन्ने की खेती:छठ पर मांग बढ़ने से व्यापारी खेत से खरीदते हैं फसल
