Headlines

Sonia Gandhi Sikh Riots Book Controversy


कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उनकी किताब और BJP नेता एचएस फूलका।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के 17 वें चेप्टर में सिख कत्लेआम को लेकर किए दावों पर पंजाब में कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। सोनिया ने दावा किया है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जब लोग आक्रोशित हुए ताे दिल्ली में दंग

.

जनरल वैद्य को हत्या की रात को ही दिल्ली में आर्मी तैनात करने के आदेश दे दिए थे। जनरल वैद्य ने नजदीक से आर्मी बुलाने के बजाए दूर यानी देहरादून से आर्मी बुलाई। आर्मी आने में देरी के कारण हिंसा पर काबू पाने में वक्त लग गया।

वहीं भाजपा नेता व दिल्ली दंगा पीड़ित सिखों का केस लड़ने वाले एडवोकेट एचएस फूलका ने इन दावों पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि दिल्ली में पहले से 6100 सैनिक तैनात थे, लेकिन उन्हें दंगों के दौरान सड़क पर नहीं उतारा गया।

उन्होंने पूछा कि सिख कत्लेआम के बाद राजीव गांधी ने क्यों कहा कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती थोड़ी हिलती है। इससे कत्लेआम जायज ठहराने की कोशिश की गई।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैली हिंसा सोनिया गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पूरे घटनाक्रम पर अपने परिवार का पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजधानी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में माहौल बिगड़ने लगा और भयानक हिंसा भड़क उठी।

राजीव गांधी ने की शांति की अपील सोनिया गांधी के अनुसार, प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद 31 अक्टूबर की रात राजीव गांधी ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर देश को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से शांत रहने और संयम बरतने की अपील की। 1 और 2 नवंबर को भी उन्होंने कई माध्यमों से अपील की।

जनरल वैद्य ने देर से बुलाई सेना सोनिया गांधी ने लिखा कि थल सेनाध्यक्ष जनरल ए. एस. वैद्य को 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की हत्या की रात को ही दिल्ली में सेना तैनात करने का आदेश दे दिया गया था।

हालांकि, जनरल वैद्य ने दिल्ली के नजदीकी सैन्य ठिकाने से सेना जुटाने के बजाय देहरादून से टुकड़ियों को बुलाने का फैसला किया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दिल्ली के पास की सैन्य इकाइयों में सिख सैनिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

गोल्डन टेंपल में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद हुए छिटपुट विद्रोहों को देखते हुए माहौल और ज्यादा बिगड़ने का अंदेशा था। इसी वजह से सेना को तैनात होने में वक्त लगा और 1 नवंबर की रात तथा 2 नवंबर की दोपहर तक सेना शहर के संवेदनशील इलाकों में मोर्चा संभाल सकी।

राजीव गांधी की नीयत सही, अधिकारियों ने अनदेखी की सोनिया गांधी ने लिखा कि राजीव गांधी दिल से न्यायप्रिय और करुणामयी थे। वे मासूम पुरुषों, महिलाओं और बच्चों पर हुए बर्बर अत्याचारों को कभी सही नहीं ठहरा सकते थे।

हालांकि, उस समय देश का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गया था और कुछ अधिकारियों ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय उनकी अनदेखी की।

BJP नेता फूलका ने किया पलटवार…

एतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया पेश: भाजपा नेता व सुप्रीम कोर्ट के वकील हरविंदर सिंह (एचएस) फूलका ने सोनिया गांधी की किताब में किए गए दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी 1984 के सिख कत्लेआम के ऐतिहासिक और आधिकारिक रिकॉर्ड को तोड़-मरोड़कर पेश किया। सोनिया गांधी किताब के जरिए अपने परिवार को निर्दोष साबित करने का असफल प्रयास कर रही हैं।

दिल्ली में मौजूद थे 6100 सैनिक एचएस फूलका ने न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा आयोग और न्यायमूर्ति जीटी नानावती आयोग की आधिकारिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि 31 अक्टूबर की रात और 1 नवंबर 1984 की सुबह दिल्ली में पहले से ही 6,100 सशस्त्र सैनिक उपलब्ध थे।

जनरल वैद्य पर ठीकरा फोड़ना गलत फूलका ने कहा कि जनरल वैद्य ने स्वयं अपने रिकॉर्डेड बयान में कहा था कि उन्होंने खुद सोचा कि दिल्ली में आर्मी होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने दिल्ली जीओसी से पूछा और उन्हें वहां से जवाब मिला कि हमारे पास आर्मी है।

उसके बाद जनरल वैद्य ने मेरठ से आर्मी उसी रात दिल्ली भेज दी थी। जनरल वैद्य ने अपनी स्टेटमेंट में कहा है कि सेना को अलर्ट मोड पर रखना सेना प्रमुख का काम होता है, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना को सड़कों पर तैनात करना सिविल प्रशासन और गृह मंत्रालय का काम होता है। तत्कालीन प्रशासनिक तंत्र ने सेना का इस्तेमाल ही नहीं किया।

सेना को सक्रिय न करने वालों पर राजीव ने कार्रवाई क्यों नहीं की फूलका ने कहा कि सोनिया गांधी ने लिखा है कि राजीव गांधी ने शांति की अपील की और वो इस नरसंहार से दुखी थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि राजीव गांधी सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं थे, तो उन्होंने 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में मौजूद सेना को सक्रिय न करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कातिलों को पनाह देने वाले नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?।

सेल्फ क्लीन चिट देने की कोशिश फूलका ने कहा कि सोनिया गांधी का अपनी किताब ‘बिलाॅगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में राजीव गांधी और गांधी परिवार को पाक-साफ करार देना आधिकारिक दस्तावेजों, जांच आयोगों के निष्कर्षों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के बिल्कुल खिलाफ है और यह एक सफेद झूठ के सिवा कुछ नहीं है।

************************* ये खबरें भी पढ़ें…

सोनिया ने किताब में बताया-ऑपरेशन ब्लू स्टार क्यों हुआ, गोल्डन टेंपल में चल रही थी प्लानिंग

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में ऑपरेशन ब्लू स्टार के कारणों का खुलासा किया। किताब के 16वें चैप्टर में सोनिया गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किया और कहा कि भिंडरावाले की अगुआई में गोल्डन टेंपल में 1982 से खालिस्तान बनाने की प्लानिंग चल रही थी। 15 अगस्त 1984 को खालिस्तान की घोषणा की जानी थी (पढ़ें पूरी खबर)

सोनिया ने लिखा- गोल्डन टेंपल की तबाही देख रो पड़ीं थी इंदिरा

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पंजाब में सियासत तेज हो गई है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व PM इंदिरा गांधी की मनोदशा का उल्लेख किया है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें देखकर वह परेशान थीं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।