![]()
भागलपुर में पुलिस ने एक घर में छापेमारी की। वहां हथियार और नशे का सामान मिला। जिसके बाद सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जगदीशपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनो गांव निवासी सुनील यादव अपने घर से अवैध तरीके से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद छापेमारी की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस टीम ने सुनील यादव के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को हथियार और मादक पदार्थ मिले। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने दी। मोबाइल की जांच कर सकती पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील यादव के घर से एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल फोन की जांच कर सकती है, जिससे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। हालांकि, मोबाइल फोन की जांच और उससे मिलने वाली जानकारी को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Source link
भागलपुर में हथियार-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार:खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घर में की छापेमारी, ब्राउन शुगर भी बरामद
