Headlines

भाई दूज पर तिलक लगाकर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र की दुआ




भास्कर न्यूज | कोढ़ा भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार और दक्षिणा देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान जताया। भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका तिलक कर आदर-सत्कार किया था। बहन के स्नेह से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन बहन के हाथों तिलक लगवाने वाले भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा प्रचलित है। पर्व के दौरान बहनों ने पारंपरिक लोक मंत्र का उच्चारण करते हुए कहा, गंगा नोतै, छह यमुना के हम नुतैछी अपन भाई के। इस लोक परंपरा में गंगा और यमुना का स्मरण कर भाइयों की मंगलकामना की जाती है। कोढ़ा, गेराबाड़ी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पर्व को लेकर खास उत्साह रहा। दूर-दराज रहने वाले भाई अपनी बहनों से मिलने पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *