Headlines

Ladakh: Sonam Wangchuk Claims House Arrest Amid Election Protest


लेह18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोनम वांगचुक लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं। - Dainik Bhaskar

सोनम वांगचुक लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं।

क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। उन्होंने गुरुवार रात वीडियो जारी कर कहा कि उनके घर के बाहर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात है। पुलिस उन्हें घर से बाहर जाने नहीं दे रही है।

दूसरी तरफ लद्दाख पुलिस का कहना है कि यह हाउस अरेस्ट नहीं है। यह चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन है। वांगचुक और लद्दाख के संगठन 4 दिसंबर को होने वाले पहाड़ी परिषद चुनाव को सर्दियों में कराने का विरोध कर रहे हैं।

पुलिस ने एक दिन पहले ही वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया था। इसके बाद पुलिस उन्हें उनके घर लेकर गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक आदेश में उनके लेह आने-जाने पर 60 दिन की रोक लगा दी गई है।

वांगचुक ने कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के खिलाफ मजिस्ट्रेट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे।

लद्दाख में चुनावों का विरोध क्यों, 2 वजह…

  • सर्दियों में वोटिंग न हो: दिसंबर में लद्दाख में -15 से -25 डिग्री तक ठंड पड़ती है। लद्दाख की बड़ी आबादी सर्दियों में लेह के बाहर जम्मू या दिल्ली चली जाती है। इसे शीतकालीन पलायन कहते हैं। दिसंबर में चुनाव कराने से बहुत लोग वोट नहीं डाल पाएंगे। इसलिए चुनाव अप्रैल-मई 2027 तक टाले जाने की मांग हो रही है।
  • परिसीमन पर सवाल: नए 100 हलकों का बंटवारा कैसे हुआ, इस पर भी विरोध है। लोगों का आरोप है कि बिना ठीक बातचीत के, जल्दीबाजी में सीटें बांट दी गईं। लेह में लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन और गोंपा एसोसिएशन ने भी बहिष्कार का समर्थन किया है।

24 सितंबर की घटना की रिपोर्ट जारी करने की मांग

वांगचुक ने पिछले साल 24 सितंबर की घटना पर कमीशन ऑफ इन्क्वायरी रिपोर्ट जारी करने की मांग दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाया जा रहा है। वांगचुक ने कहा कि पूरे लद्दाख में सफलतापूर्वक प्रदर्शन हुए हैं और मांगें पूरी होने तक ये जारी रहेंगे।

वांगचुक ने कहा कि लद्दाख के लोग हमेशा भारत की युवा पीढ़ी और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के साथ खड़े रहे हैं।

लद्दाख चुनाव: पहली बार 8 जिलों में 8 परिषदें बनेंगी

4 दिसंबर को लद्दाख में लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (LAHDC) का चुनाव होगा। यह लद्दाख की स्थानीय सरकार का चुनाव है जो सड़क, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य, खेती, जमीन जैसे रोज के कामों को देखती है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार पहली बार 8 जिलों में 8 अलग-अलग परिषदें बनेंगी। पहले सिर्फ 2 परिषदें थीं- लेह और कारगिल। अब 6 नए जिले बने हैं, इसलिए 8 परिषदें होंगी। 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। गिनती 8 दिसंबर को होगी।

24 सितंबर 2025: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर हिंसा भड़की

लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान 24 सितंबर को हिंसा भड़क गई थी। युवाओं ने भाजपा कार्यालय, हिल काउंसिल और कई गाड़ियों में आग लगा दी थी।

हालात काबू करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। 1989 के बाद लद्दाख में हुई इस सबसे बड़ी हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 से ज्यादा आंदोलनकारी और 30 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।

————————————-

यह खबर भी पढ़ें…

वांगचुक ने CJP के विदेशी कनेक्शन के आरोप खारिज किए, बोले- 94% फॉलोअर्स भारत से

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़े विदेशी कनेक्शन के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को बांग्लादेश, पाकिस्तान और अमेरिका में बड़ी संख्या में समर्थन मिलने की बात कही जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।