Headlines

आरा-अरवल मार्ग पर तीन बाइक आपस में टकराई, एक मौत:हादसे में तीन लोग बुरी तरह जख्मी, मुआवजे की मांग को लेकर 3 घंटे सड़क जाम




आरा-अरवल मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के अनुआं गांव के समीप तीन बाइक की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का इलाज अरवल सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। हादसे के बाद सड़क पर उतरे स्थानीय लोग उधर, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा-अरवल मार्ग पर अनुवा गांव के समीप शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। उनकी ओर से करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप रहा। तभी जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने-बुझाने लगी। पुलिस से काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक घायलों में ये शामिल जानकारी के अनुसार, मृतक सहार थाना क्षेत्र के अनुआं गांव निवासी स्व. गोपाल सिंह का 28 वर्षीय पुत्र नागेंद्र सिंह चंद्रवंशी है। जबकि घायलों में सहार थाना क्षेत्र के बजरैया गांव निवासी भरत यादव, शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव निवासी बालमुकुंद यादव एवं नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र रवि रंजन कुमार शामिल है। एक बाइक पर सवार नागेंद्र सिंह चंद्रवंशी थाना क्षेत्र के मिश्री चक्र से अपने गांव अनुआं वापस लौट रहे थे, जबकि दूसरे बाइक पर सवार भरत यादव एवं बालमुकुंद यादव आरा से सहार की ओर आ रहे थे। इस दौरान अनुआं गांव के समीप नागेंद्र सिंह चंद्रवंशी अज्ञात वाहन से चकमा दे दिया। जिससे दोनों की बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। तभी आरा की ही ओर से आ रहे तीसरे बाइक पर सवार रवि रंजन कुमार भी उनसे टकरा गए। जिसमें एक बाइक पर सवार नागेंद्र सिंह चंद्रवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि जख़्मी दूसरे बाइक सवार भरत यादव, बालमुकुंद यादव एवं तीसरे बाइक सवार रवि रंजन कुमार का इलाज अरवल सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक नागेंद्र सिंह चंद्रवंशी के परिवार में पत्नी संध्या देवी, दो पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी संध्या देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *