Headlines

Voter List Special Summary Revision


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग आज से स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित क्षेत्रों में गुरुवार से और यूपी में 5 दिन बाद मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू होगा।

SIR से पहले इन 17 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कुल 64.57 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड थे।

अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार, अब यह संख्या घटकर 58.71 करोड़ रह गई है। यानी करीब 5.86 करोड़ मतदाता सूची से बाहर हुए हैं।

अब यदि बड़ी संख्या में हटाए गए लोग वापस सूची में आते हैं, तो SIR की सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठेंगे। वहीं, कम संख्या रहने पर भी यह देखना जरूरी होगा कि कहीं पात्र लोग पुनरीक्षण प्रक्रिया से बाहर तो नहीं छूट रहे हैं।

क्या है स्पेशल समरी रिवीजन?

स्पेशल समरी रिवीजन के तहत मौजूदा वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। इसमें नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं और मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को ठीक किया जाता है।

यह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से अलग प्रक्रिया है। SIR में मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाता है, जबकि SSR में मौजूदा मतदाता सूची को आधार बनाकर उसमें बदलाव किए जाते हैं।

वोटरों के पते एक तय फॉर्मेट में दर्ज होंगे

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में मतदाताओं के पते एक समान तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे किसी मतदाता का घर और मतदान क्षेत्र पहचानने में आसानी होगी।

यह खबर भी पढ़ें…

CJI बोले–ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम कटा, तो घबराएं नहीं: हम मामला सुन रहे हैं; एक दिन पहले चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 भरने को कहा

दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग के 3 नवंबर के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।