Headlines

छठ पर सहरसा स्टेशन में बनेंगे होल्डिंग एरिया:अतिरिक्त रेक और कोच तैयार रहेंगे, 24 घंटे CCTV से निगरानी; 25 नवंबर तक पार्सल बुकिंग बंद




छठ पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहरसा स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। अतिरिक्त रेक और कोच, विशेष ट्रेनें, मेडिकल टीम और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था भी होगी। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में इस संबंध में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों को मिलकर काम करने और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। यात्रियों के सुविधा की होगी व्यवस्था होल्डिंग एरिया में वाटरप्रूफ टेंट, बैरिकेडिंग, पेयजल, अस्थायी शौचालय, रोशनी और पंखे लगाए जाएंगे। यात्रियों को ट्रेन आने और प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले यहां व्यवस्थित तरीके से ठहराया जाएगा। फुट ओवरब्रिज से यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित होगी। भीड़ संभालने के लिए आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर संभावित भीड़ को देखते हुए भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या और वेटिंग लिस्ट के आधार पर अतिरिक्त रेक, द्वितीय श्रेणी और स्लीपर कोच तैयार रखे जाएंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं। स्टेशन पर मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार की सुविधा, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर स्थानीय और जिला अस्पतालों की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। कंट्रोल रूम से 24 घंटे होगी निगरानी प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी, वार रूम और कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी होगी। आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ट्रेनों में पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वालों की जांच करेंगे। यह अभियान छठ पूजा के कम से कम दो दिन बाद तक चलेगा। रेलवे ने 14 से 25 नवंबर 2026 तक पार्सल की आवक और जावक बुकिंग पर रोक लगाई है। प्लेटफॉर्म पर सामाजिक संगठनों को भोजन बांटने की अनुमति नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर होल्डिंग एरिया में पैक भोजन और साबुत फल बांटे जा सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, रोशनी और प्रतीक्षालय की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश भी दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *