Headlines

समस्तीपुर बूढ़ी गंडक घाट पर उमड़ी व्रतियों की भीड़:नहाय-खाय के साथ महापर्व का अनुष्ठान, कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू की छठ पूजा




लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर सुबह से ही समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शहर के पुरानी दुर्गा स्थान घाट पर बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद घर पहुंचकर पारंपरिक रूप से कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ व्रतियों ने छठी मैया की आराधना और कठिन अनुष्ठान की शुरुआत की। छठ महापर्व में नहाय-खाय का विशेष महत्व छठ महापर्व में नहाय-खाय का विशेष महत्व है। इस दिन व्रती स्नान के बाद शुद्धता और सात्विकता के साथ भोजन तैयार करते हैं। परंपरा के अनुसार कद्दू की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके साथ ही घरों में छठ पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। व्रतियों ने खरना के प्रसाद के लिए गेहूं की सफाई शुरू कर दी है। गेहूं को दिनभर धूप में सुखाने के बाद चक्की में पिसवाया जाएगा। इसी शुद्ध आटे से खरना और अन्य प्रसाद तैयार किए जाएंगे। घाटों को अंतिम रूप देने में जुटे लोग इधर, बूढ़ी गंडक नदी के दोनों किनारों पर छठ घाटों को तैयार करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। नगर निगम प्रशासन की ओर से घाटों की साफ-सफाई कराई गई है। वहीं, स्थानीय लोग भी अपने स्तर से घाटों की सफाई और निर्माण में जुटे हैं। घाटों को समतल करने से लेकर रास्तों की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान परेशानी नहीं हो। नदी में 10 से 15 फीट तक बैरिकेडिंग, आगे जाना खतरनाक छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी की है। रेलवे पुल से लेकर जितवारपुर कोठी घाट तक नदी में अलग-अलग स्थानों पर 10 से 15 फीट के दायरे में बैरिकेडिंग कराई गई है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान और पूजा-पाठ करने की हिदायत दी गई है। इसके बाहर नदी में गहरा पानी है। ऐसे में बैरिकेडिंग पार कर आगे जाना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने और नदी में निर्धारित सीमा के अंदर ही रहने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *