Headlines

'छठ गीत सुनकर घर वापसी का हुआ अहसास':गयाजी एयरपोर्ट पर यात्री बोले- फ्लाइट से उतरते ही मन को शांति मिली




गयाजी एयरपोर्ट पर पहुंचने ही मन खुश हो गया। अपनों के बीच आने का अनुभव हो जाता है। घर वापसी का अहसास हो जाता है। एयरपोर्ट की यह पहल बाहर रहने वाले बिहारियों के लिए सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़ने का भावुक जरिया है। ये बातें गयाजी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने कही हैं। जो छठ के मौके पर घर लौटे हैं। कुछ तस्वीरें… अब पढ़ें यात्रियों ने क्या कहा…

‘सालभर छठ का रहता है इंतजार’ बेंगलुरु में पति के साथ रहने वाली एक महिला साधना ने बताया कि मैं साल में सिर्फ छठ पूजा के लिए बिहार आती हूं। गयाजी एयरपोर्ट की सुविधाओं से हमेशा संतुष्ट रहती हूं। यहां सफाई, पानी और यात्रियों की मदद के लिए अच्छी व्यवस्था है। सामान भी जल्दी मिल जाता है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर उतरते ही शारदा सिन्हा के गीत और छठ के बड़े-बड़े पोस्टर देखकर मन खुश हो गया। सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
छठ को लेकर अच्छी तैयारियां हुईं हैं महिला यात्री श्वेता ने भी एयरपोर्ट की तैयारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि छठ के लिए यहां बहुत अच्छी सजावट की गई है। छठ के गीत सुनकर त्योहार का माहौल महसूस हो रहा है। बिहार में इस पर्व को जिस श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है, उसकी झलक एयरपोर्ट पर भी दिख रही है। इंदौर की प्रियंका को महसूस हुई छठ की वाइब इंदौर की रहने वाली प्रियंका फिलहाल बेंगलुरु में रहती हैं। उनके पति राहुल पटना से हैं। प्रियंका बताती हैं कि अब मैं छठ पूजा और उसकी परंपराओं को अच्छी तरह समझने लगी हूं। यह ऐसा पर्व है, जिससे जुड़ी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। विमान से उतरते ही रोंगटे खड़े होने जैसा अहसास हुआ। एयरपोर्ट पर छठ के गीत, पोस्टर और शानदार सजावट देखकर लगा कि पूरा माहौल पर्वमय हो गया है।
दूसरे राज्यों से आने वाले लोग भावुक हो रहे हैं जिला प्रशासन की पहल पर गया एयरपोर्ट को छठ की थीम पर सजाया गया है। अंदर कदम रखते ही शारदा सिन्हा के छठ गीत सुनाई देते हैं। परिसर के अंदर छठ पूजा से जुड़े बड़े-बड़े पोस्टर व हैंगर लगे हैं। जिसमें छठ पूजा करते व्रती, अर्घ्य, घाट, श्रदाहलुओं की भीड़, साफ सफाई करते आम अवाम आदि नजर आ रहे हैं। बिहार सरकार की ओर से पर्व को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी भी पोस्टरों के जरिए दी जा रही है। दिल्ली, बेंगलुरु और दूसरे शहरों से आने वाले यात्री इस माहौल को देखकर भावुक हो रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *