Headlines

MP के 17 शहरों में पारा 15°C से नीचे पहुंचा:यूपी के 20 शहरों में घना कोहरा, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार




मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है। भोपाल-जबलपुर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी सर्द हैं। यूपी में बुधवार सुबह कुशीनगर, मथुरा, अलीगढ़ समेत 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी बुहत कम हो गई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। 12 और 13 नवंबर को बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 4 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 12 और 13 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राजस्थान में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावर्ट दर्ज की गई। नागौर, प्रतापगढ़, सीकर, पाली, जयपुर, उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। वहीं, मेघालय के शिलांग में बुधवार को जमकर ओले गिरे, जिससे शहर में अचानक सर्दी बढ़ गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *