![]()
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी अनुष्का भी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की तस्वीर साझा की है। जिसके बाद BJP में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘ रियलिटी शो Rise Fall में अपनी दमदार मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरने के बाद बिहार वापस आकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस खास मौके पर मेरी होने वाली जीवनसंगिनी भी साथ मौजूद रहीं।’ ‘इस दौरान हम दोनों ने मुख्यमंत्री को भारतीय संस्कृति, ज्ञान और जीवन दर्शन का प्रतीक श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक सप्रेम भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री जी से मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के ये पल हम दोनों के लिए बेहद खास और यादगार रहेगा।’ सोशल मीडिया पर किया था रिश्ते का खुलासा यूट्यूब मनीष कश्यप ने बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासा किया था। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रेम कहानी के बारे में बताया। मनीष ने खुलासा किया कि अनुष्का ने उन्हें लगातार मैसेज किए थे और 2 साल बाद रिप्लाई दिया था। उस समय वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और नाबालिग थी। अनुष्का ने मनीष को अपना शिद्दत वाला प्यार बताया है। अनुष्का शर्मा की 2 तस्वीरें… बाढ़ की रिपोर्टिंग देखकर अनुष्का ने मनीष को किया था मैसेज मनीष ने कहा कि 2020 में मुझे पहली बार अनुष्का ने मैसेज किया था। तब वह नाबालिग थी और 11वीं क्लास में पढ़ती थी। उस वक्त मैं रिपोर्टिंग करता था और मेरे चैट्स में कई मैसेज आते थे, इस कारण उनका मैसेज देख नहीं पाया। अनुष्का ने कहा कि मैंने बिहार में बाढ़ में मनीष की रिपोर्टिंग देखी थी और मुझे काफी अच्छा लगा था। मैंने 2 साल लगातार इन्हें मैसेज किया था। मुझे यकीन था कि एक दिन मुझे रिप्लाई जरूर करेंगे। वो कहते हैं ना कि किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे मिलाने की कोशिश करती है। मनीष मेरे शिद्दत वाले प्यार है। मैंने अपनी मां को बताया कि मैं मनीष कश्यप से ही शादी करूंगी, तो मेरी मां ने चौंकते हुए पूछा कि यह कैसे मुमकिन हो सकता है। मगर मैंने अपनी मां को यकीन दिलाया था कि मैं इसे मुमकिन जरूर करके रहूंगी। वीडियो कॉल पर मनीष को बहुत खूबसूरत लगी थी अनुष्का अपनी प्रेम कहानी के बारे में मनीष कहते हैं कि जब मैंने अनुष्का को पहली बार रिप्लाई दिया था, उसके बाद वीडियो कॉल किया था। मैंने अपने मित्र विकास को सबसे पहले फोन उठाने को कहा था। उसके बाद मैंने अनुष्का से बातचीत किया। मैंने जब अनुष्का को वीडियो कॉल पर देखा तो मुझे वो बहुत खूबसूरत लगी। इसके बाद जब मिलने की बात आई तो मेरे मित्र मनी द्विवेदी इनसे मिलने गए थे। वापस आने पर उन्होंने कहा कि भाभी बहुत ही खूबसूरत हैं। मैंने इस पर पूछा कि आप उन्हें भाभी क्यों कह रहे हैं, तो मनी ने कहा कि आपको उनसे ही शादी करनी चाहिए। मनीष जब जेल गए तो उनके साथ मजबूत के साथ खड़ी थी मनीष आगे बताते हैं, जनवरी 2023 में मेरी और अनुष्का की मुलाकात हुई। हमने एक दूसरे को जाना और समझा। जब मेरे ऊपर NSA लगा था और मैं जेल गया था, तो अनुष्का मेरे साथ मजबूती के साथ खड़ी रही। वह मेरे लिए रोती थी, उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। इनके परिवार के कई सदस्यों ने इन्हें कहा कि मेरे चक्कर में ना पड़े, लेकिन उनकी मां ने मेरा साथ देने को कहा। कुछ दिन बाद जब मैंने अपनी मां को अनुष्का का फोटो भेजा, तो मेरी मां को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि मेरी बहू इतनी सुंदर कैसे है। मेरी मां और अनुष्का की फोन पर बातचीत होने लगी। मेरी मां को अनुष्का काफी पसंद आई। जेल गए मनीष के लिए अनुष्का ने मन्नत मांगा था मनीष ने बताया कि राइज एंड फॉल शो के दौरान जब परिवार वाले मिलने आने वाले थे, तो मैंने अनुष्का को भी मां के साथ आने को कहा था, लेकिन तब उनका नवरात्रि का फास्टिंग था। उनकी तबीयत काफी खराब थी, इसलिए वह नहीं आ पाई। अनुष्का ने बताया कि जब मनीष जेल में थे तब वह उन्होंने मन्नत मांगा था, इसीलिए नवरात्रि के समय वह उस मन्नत को पूरा कर रही थी। अनुष्का ने यह भी कहा कि मैंने मन्नत मांगी थी कि अगर आप मुझे मिल जाएंगे तो हम दोनों साथ में केदारनाथ जाएंगे। दोनों के बीच एज गैप को बहुत बड़ा अंतर नहीं मानते हैं मनीष मनीष ने एज गैप पर कहा कि अनुष्का की उम्र 22 साल है और मेरी 34 साल है। ऐसे में लोग कई बातें भी बना रहे हैं। मगर मेरा यही मानना है कि 10-12 साल का अंतर बहुत बड़ा अंतर नहीं होता है। मेरी गर्लफ्रेंड जेन जी है और मैं मिलेनियम हूं, मुझे जेन जी से बहुत प्यार है। मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं था। मैं आज भी इस चीज के खिलाफ हूं कि जो लोग शादी कर लेते हैं और अपने माता-पिता को नहीं बताते हैं। अब जानिए कौन है मनीष कश्यप की होने वाली दुल्हनिया अनुष्का ने फरवरी 2026 में पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव लड़ा था। वह ABVP से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थी लेकिन तीसरे स्थान पर रहीं। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान अनुष्का ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो भेजे जाने तथा धमकी मिलने का आरोप लगाया था और साइबर थाने में शिकायत भी की थी। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो रोते हुए दिख रही थी। उन्होंने बताया कि उनके चरित्र को लेकर बातें बनाई जा रही है। कैरेक्टर को लेकर टैग किया जा रहा है। उनका कहना था कि लोग उनके चरित्र पर उंगली उठा रहे थे। प्रतिद्वंदी पोस्टर फाड़ रहे थे। अनुष्का के पिता नहीं हैं। उनकी मां ने ही अकेले परवरिश की। अनुष्का ने घर संभालने में मदद की, पढ़ाई पूरी की और अपना पत्रकारिता का सपना जिया। महिला प्रत्याशी के तौर पर मिला था राजनीतिक मंच पटना यूनिवर्सिटी के पिछले छात्रसंघ चुनाव में भी महिला प्रत्याशी को अध्यक्ष पद पर मौका देने की चर्चा रही थी। इसी पृष्ठभूमि में इस बार ABVP ने विमेंस कॉलेज की छात्रा अनुष्का कुमारी को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा। चुनावी समीकरण में पटना वीमेंस कॉलेज को उनका मजबूत आधार माना जा रहा था। ABVP के घोषणा पत्र में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक बूथ’ और सीसीटीवी निगरानी, केंद्रीय पुस्तकालय को सातों दिन खोलने, प्लेसमेंट सेल मजबूत करने, डिजिटल शुल्क व्यवस्था और छात्र सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे शामिल थे। अनुष्का इस पैनल की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थीं।
Source link
सीएम सम्राट चौधरी से मिले मनीष कश्यप:अनुष्का भी रहीं मौजूद; तस्वीर शेयर कर लिखा- ये पल हम दोनों के लिए बेहद यादगार रहेगा
