![]()
सहरसा में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सिहाग ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर के अलग-अलग घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी शेष कार्य शनिवार तक पूरा करने का निर्देश दिया। प्रमुख घाटों पर सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा डीएम दीपेश कुमार ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख घाटों की सफाई हो चुकी है। घाटों पर रंग-रोगन और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। मत्स्यगंधा के नए घाट पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में नहीं जाएं। ढाई से तीन फीट गहरे पानी वाले स्थानों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। सतपोखर के सातों घाटों पर मिलेंगी सुविधाएं सतपोखर के सातों घाटों पर रंग-रोगन, लाइटिंग, चेंजिंग रूम, अस्थायी शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। यहां स्थानीय और दूसरे जिलों से कलाकारों को बुलाकर भास्कर महोत्सव का आयोजन भी होगा। दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भास्कर महोत्सव में 15 नवंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 4 से 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। डीएम ने कहा कि इससे छठ के मौके पर श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने सभी तैयारियां शनिवार तक पूरी करने का निर्देश दिया। सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस तैनात एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि जिले के सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। संवेदनशील तालाबों और घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहेगा। जाम से बचने के लिए तय किया ट्रैफिक रूट छठ के दौरान शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक रूट निर्धारित किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मी बाइक से शहर की सड़कों और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार गश्त करेंगे। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी से बचाने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
सहरसा के छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:शनिवार तक पूरी होंगी तैयारियां, सतपोखर में 15-16 नवंबर को भास्कर महोत्सव
