Headlines

छठ पर पटना जंक्शन में सुरक्षा जांच सख्त:150 अतिरिक्त जवानों की तैनाती, यात्रियों के सामान की भी जांच; नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने की सलाह




छठ पर दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पटना जंक्शन पर सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने जांच और निगरानी तेज कर दी है।

दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और सूरत समेत कई जगहों से लोग घर लौट रहे हैं। शुक्रवार को आरपीएफ और रेल पुलिस ने मिलकर विशेष जांच अभियान चलाया।

टीमों ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों की तलाशी ली। संदिग्ध लोगों और सामान पर नजर रखी गई। यात्रियों के सामान की जांच की गई और प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले उनकी तलाशी ली गई। सुरक्षा के लिए 150 अतिरिक्त जवान तैनात

छठ के दौरान सुरक्षा के लिए तीन एजेंसियों के 150 अतिरिक्त जवान तैनात होंगे। इनमें आरपीएफ के 100 और जीआरपी के 50 जवान शामिल हैं। जवान अलग-अलग जगहों पर गश्त और निगरानी करेंगे। इसके अलावा आरपीएफ की 4 अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात रहेंगी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जाएगी। नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने की सलाह जांच अभियान के दौरान यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने की सलाह दी गई। आरपीएफ और रेल पुलिस ने यात्रियों, कुलियों और वाहन चालकों से कहा कि वे अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें न लें। यात्रियों से अपने सामान की खुद निगरानी करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल रेल पुलिस अथवा आरपीएफ को देने की अपील की गई। चार प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा पटना जंक्शन के अलावा दानापुर, पाटलिपुत्र और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। इन स्टेशनों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ नियमित गश्त और विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। छठ महापर्व तक सुरक्षा बलों की निगरानी जारी रहेगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का माहौल मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *