Headlines

दिल्ली से छठ पर गांव लौट रहे युवक की मौत:गोपालगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी; साथी गंभीर घायल




गोपालगंज के माझागढ़ थाना क्षेत्र में बड़कुइया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दिल्ली से बाइक पर सवार होकर छठ मनाने अपने घर सीतामढ़ी लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। दिल्ली से घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मलाही थाना क्षेत्र के सुरसन गांव निवासी राम प्रवेश चौबे के 33 वर्षीय बेटे अभिनाश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान इसी गांव के बिन्देश्वर चौधरी के 40 वर्षीय बेटे मनोज कुमार के रूप में हुई है। दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़कुइया मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर मदद के बाद उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान अभिनाश कुमार की मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार का इलाज चल रहा है। दिल्ली में मेहनत कर चलाते थे परिवार अभिनाश कुमार दिल्ली में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे। वहीं, घायल मनोज कुमार दिल्ली में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोनों रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहते थे। छठ पर्व पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे ने परिवार के साथ छठ मनाने की उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर माझागढ़ थाना पुलिस सदर अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *