![]()
पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सिकरहना नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह छठ घाट देखने और दोस्तों के साथ खेलने नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। काफी तलाश के बाद ग्रामीण गोताखोरों ने उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छठ घाट देखने गए थे चार-पांच बच्चे मृतक की पहचान हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 16 स्थित गढ़वा बाजार निवासी मोहम्मद सगीर के बेटे मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। पंचायत के मुखिया पति मोहम्मद अली असगर ने बताया कि गांव के चार-पांच बच्चे मटखनवा के पास नदी किनारे छठ घाट की तैयारियां देखने और खेलने गए थे। इसी दौरान शाहिद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीण गोताखोरों ने नदी से निकाला शव शाहिद के साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों ने शाहिद को नदी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, उसकी मौत हो चुकी थी। छठ की खुशियों के बीच पसरा मातम जिस गांव में छठ महापर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां किशोर की मौत के बाद मातम छा गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पर्व की रौनक के बीच हुई इस घटना से गांव के लोग भी गमगीन हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Source link
छठ घाट देखने गए किशोर की डूबने से मौत:पश्चिम चंपारण के मझौलिया में सिकरहना नदी में पैर फिसला; गोताखोरों ने शव निकाला
