Headlines

US Defense Secretary Pete Hegseth Scolded at Arlington National Cemetery


वॉशिंगटन डीसी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सैनिक समाधि स्थल पर हुई घटना का वीडियो रिपोर्टर के कैमरा में रिकॉर्ड हो गई थी। - Dainik Bhaskar

सैनिक समाधि स्थल पर हुई घटना का वीडियो रिपोर्टर के कैमरा में रिकॉर्ड हो गई थी।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को बुधवार को अर्लिंग्टन नेशनल कब्रिस्तान में सेना के एक सैनिक ने डांट दिया।

हेगसेथ अपनी पत्नी और सलाहकारों के साथ अज्ञात सैनिक की समाधि (टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर) के सामने तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ आई एक महिला हंसने लगी।

इस पर समाधि की सुरक्षा में तैनात सैनिक ने सभी को शांत रहने के लिए कहा और शहीदों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए कहा। वहां मौजूद रिपोर्टरों के कैमरों में यह घटना रिकॉर्ड हो गई।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनके साथ आए लोगों को डांटने वाला सैनिक।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनके साथ आए लोगों को डांटने वाला सैनिक।

पेंटागन ने हेगसेथ का बचाव किया

हेगसेथ बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ कब्रिस्तान में आयोजित सालाना वेटरन्स डे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके साथ पत्नी जेनिफर हेगसेथ और तीन सलाहकार रिकी बुरिया, टैमी राडाबॉ और पैट्रिक वीवर भी मौजूद थे।

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि जवान ने सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा, सचिव और पूरा रक्षा विभाग हमेशा अमेरिकी सैनिकों के बलिदान का सम्मान करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इस गंभीर दिन पर एक जवान ने सभी को मर्यादा बनाए रखने की सही बात याद दिलाई।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, उनकी पत्नी और सेना के बड़े अधिकारी अर्लिंग्टन कब्रिस्तान में वेटरन्स डे कार्यक्रम में शामिल हुए। तस्वीर 11 नवंबर की है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, उनकी पत्नी और सेना के बड़े अधिकारी अर्लिंग्टन कब्रिस्तान में वेटरन्स डे कार्यक्रम में शामिल हुए। तस्वीर 11 नवंबर की है।

24 घंटे समाधि की रखवाली करते हैं जवान

अज्ञात सैनिक की समाधि की सुरक्षा करना अमेरिकी सेना के सबसे सम्मानित कामों में से एक माना जाता है। सेना की थर्ड यूएस इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवान यहां 24 घंटे पहरा देते हैं।

इस रेजिमेंट को ‘द ओल्ड गार्ड’ भी कहा जाता है। करीब 90 साल से इस समाधि पर लगातार पहरा देने की परंपरा चली आ रही है।

कब्रिस्तान के नियमों के मुताबिक, यहां किसी को चिल्लाने या तेज आवाज में बात करने की इजाजत नहीं है। सभी से शांति और सम्मान बनाए रखने की उम्मीद की जाती है।

2024 में भी विवाद हुआ था

यह पहली बार नहीं है, जब राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी टीम से जुड़ा कोई मामला इस समाधि स्थल पर सामने आया है। 2024 में ट्रम्प की चुनाव प्रचार टीम और समाधि स्थल के एक अधिकारी के बीच विवाद हुआ था। टीम पर उन हिस्सों में तस्वीरें और वीडियो बनाने का आरोप था, जहां हाल के युद्धों में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को दफनाया गया है।

उस समय कब्रिस्तान प्रशासन ने कहा था कि अमेरिकी सेना के कब्रिस्तानों में राजनीतिक प्रचार और उससे जुड़ी गतिविधियों पर संघीय कानून के तहत रोक है।

ट्रम्प उस समय अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान आत्मघाती हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बाद में कार्यक्रम का वीडियो उनकी चुनाव प्रचार टीम ने टिकटॉक पर जारी किया था।

ईरान जंग के कारण विवाद में हैं हेगसेथ

पीट हेगसेथ खुद भी सेना के पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने आर्मी नेशनल गार्ड में सेवा दी है। मंगलवार को अमेरिकी संसद में उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की कोशिश हुई थी, लेकिन रिपब्लिकन सांसदों ने इसे रोक दिया।

पिछले हफ्ते हुए मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद हेगसेथ पर दबाव बढ़ा है। चुनाव में ईरान युद्ध को लेकर लोगों की नाराजगी भी एक बड़ा मुद्दा रही। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रम्प अब भी उनका समर्थन कर रहे हैं।

———————–

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिकी संसद ने हेगसेथ को हटाने का प्रस्ताव रोका: ईरान में बिना मंजूरी जंग छेड़ने का आरोप था, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।