Headlines

खगड़िया में बेटे पर पिता की पीटकर हत्या का आरोप:जमीन और दिव्यांग रिक्शा को लेकर हुआ था विवाद; पत्नी समेत 5 लोगों पर आरोप




खगड़िया में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता चौक, वार्ड नंबर 3 की है। मृतक की पहचान उपेन्द्र साह(75) के रूप में हुई है। उनके पोते अनुज गुप्ता ने बेटे डोमन साह समेत परिवार के पांच लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद पिता-बेटे के बीच सरकार से मिले दिव्यांग रिक्शा को रखने को लेकर कहासुनी हुई थी। परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर भी लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनसे कहा गया था कि जमीन में उनका कोई हिस्सा नहीं है, वे आश्रम चले जाएं और उन्हें वहां रहने नहीं दिया जाएगा। विवाद के दौरान उपेन्द्र साह को लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया। आरोप है कि उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। अनुज गुप्ता ने अपने चाचा डोमन साह के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों पर भी आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, जमीन के बंटवारे का विवाद हत्या की वजह बना। अनुज गुप्ता ने इस मामले में डोमन साह, अरविंद साह, सुशीला देवी (पत्नी), लल्ला साह और स्वर्ण आईसी पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। हालांकि, इन सभी की भूमिका और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में किन-किन लोगों की संलिप्तता थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही मोरकाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपित बताए जा रहे पुत्र डोमन साह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जमीन विवाद, दिव्यांग रिक्शा को लेकर हुए विवाद और मारपीट में अन्य लोगों की संभावित भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *