![]()
रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने चिकित्सक से जवाब मांगा है और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने डीएम से शिकायत की थी कि सीएचसी के दंत चिकित्सा कक्ष में चिकित्सक मौजूद नहीं थे। लोगों ने बताया कि दांतों की परेशानी लेकर आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ता है।
शिकायत के बाद डीएम ने चिकित्सक से अनुपस्थिति का कारण बताने को कहा। उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
जिला प्रशासन ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link
रुन्नीसैदपुर सीएचसी के दंत चिकित्सक का वेतन रोका:डीएम तनय सुल्तानिया ने अनुपस्थिति पर मांगा जवाब
