![]()
काली पूजा के अवसर पर मंगलवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थापित मां काली के पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आनंद मोहन सबसे पहले डुमरा के साहू चौक स्थित स्वास्तिक मां काली पूजा समिति के पंडाल पहुंचे। यहां समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मां काली के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और आस्था की प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की कि मां की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और समाज में सुख-शांति व समृद्धि आए। उन्होंने काली पूजा को आस्था, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का पर्व बताते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं। अन्य पूजा पंडालों में भी पहुंचे साहू चौक के बाद पूर्व सांसद शहर के अन्य पूजा पंडालों में भी गए। वहां उन्होंने श्रद्धालुओं और पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात की। उनके साथ फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। शहर के विभिन्न पंडालों में दर्शन-पूजन के बाद आनंद मोहन बैरगनिया के घोड़ासहन के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह रहा।
Source link
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मां काली के किए दर्शन:सीतामढ़ी में डुमरा के साहू चौक से शुरू किया दौरा, शहर के कई पूजा पंडालों में पहुंचे
