Headlines

45 दिनों तक मंगलपुर-विशुनपुरा पुल बंद:मरम्मत के चलते 10 नवंबर से 24 दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक




गोपालगंज में गंडक नदी पर बने मंगलपुर-विशुनपुरा पुल से अगले 45 दिनों तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। पुल की मरम्मत के चलते जिला प्रशासन ने 10 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक यातायात पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है। इससे महम्मदपुर, खजुरिया और पीपराकोठी की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। जिलाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि पुल की संरचनात्मक मजबूती और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मरम्मत कराई जा रही है। लगातार भारी वाहनों के गुजरने से पुल पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया था। ऐसे में बेयरिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की मरम्मत जरूरी हो गई थी। महम्मदपुर-खजुरिया होकर जाएंगे वाहन पुल बंद रहने के दौरान गोपालगंज से महम्मदपुर और खजुरिया होते हुए पीपराकोठी जाने वाले मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में निर्धारित किया गया है। वाहन चालकों को इसी रूट से अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। डायवर्जन पर पुलिस बल की तैनाती जिलाधिकारी ने बताया कि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और जाम की स्थिति नहीं बने। यात्रा से पहले रूट की जानकारी लें प्रशासन ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग परिवर्तन की जानकारी ले लें। अगले 45 दिनों तक पुल बंद रहने को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *