Headlines

छठ पर घर लौटीं 3 बहनों में 1 की मौत:पर्व के बाद रिश्ता तय होने वाला था, कार-ऑटो में टक्कर; ड्राइवर की भी गई जान




मुजफ्फरपुर में बुधवार को स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में 3 बहनें बैठी थीं। जो छठ के अवसर पर दिल्ली से मुजफ्फरपुर जक्शन पहुंची थीं। ऑटो से घर लौट रही थीं। हादसे में बड़ी बहन निशु कुमारी (22) और ऑटो ड्राइवर अजय कुमार (20) की मौत हो गई। वहीं, निशु की 2 छोटी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। निशु के पिता नरेश बताते हैं कि निशु की शादी की बात चल रही थी। छठ के बाद लड़के वाले देखने आने वाले थे। घटना सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा डिहुली के पास की है। इसी गाड़ी ने मारी थी टक्कर… घर से 1 किमी पहले हादसा तीनों बहनें बुधवार की सुबह करीब 4 बजे ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची थीं। यहां से ऑटो बुक कर सकरा स्थिति अपने घर के लिए निकली थी। घर पहुंचने में करीब 1 किमी रह गए थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी।
बेटियों के घर लौटने का कर रहे थे इंतजार निशु के पिता नरेश कुमार राम ने बताया कि हादसे में तीनों बेटियां घायल हुईं। बड़ी बेटी निशु की हालत गंभीर थी। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों छोटी बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हैं। एक इंटर और दूसरी मैट्रिक की छात्रा है। निशु दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। साथ में एक अस्पताल में काम भी करती थी। डॉक्टर की असिस्टेंट थी। हमलोग भाईदूज और छठ पर उसके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। चार महीने पहले खरीदा था ऑटो हादसे में जान गंवाने वाले ऑटो चालक अजय कुमार मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली मठ के रहने वाले थे। उसके भाई ने बताया कि अजय ने चार महीने पहले ही ऑटो खरीदा था। बुधवार सुबह यात्रियों को छोड़ने निकला था। इसी दौरान स्कॉर्पियो की टक्कर में उसकी मौत हो गई। कार को पुलिस ने जब्त किया सूचना मिलने पर सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *