Headlines

शिवहर में हजारों लोगों की पेंशन अटकी:73,833 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई राशि; राजद नेता ने डीएम से की पहल की मांग




शिवहर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले हजारों लोगों की पेंशन अटकी है। राजद नेता और शिवहर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने इस मामले में डीएम प्रतिभा रानी से विशेष पहल करने की मांग की है। उन्होंने बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों से जीवन प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की, ताकि उन्हें नियमित रूप से पेंशन मिल सके। 73,833 पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई राशि जानकारी के मुताबिक, जिले के 73,833 पेंशनधारियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि डीबीटी के जरिए भेजी गई है। इसके बावजूद कई लोगों को अब तक पेंशन नहीं मिली है। झा ने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन जरूरतमंद लोगों के लिए है। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के नियमों के तहत जीवन प्रमाणीकरण, ई-केवाईसी समेत जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। बैंक या संबंधित कार्यालय में कराएं जांच जिन लाभार्थियों की पेंशन नहीं आ रही है, वे नजदीकी संबंधित कार्यालय, बैंक या तय केंद्र पर जाकर अपनी पात्रता और दस्तावेजों की जांच कराएं। साथ ही लंबित प्रक्रिया पूरी करें। वार्ड सदस्यों को जिम्मेदारी देने का सुझाव नवनीत कुमार झा ने वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों को पेंशनधारियों की मदद की जिम्मेदारी दी जाए, ताकि घर-घर जाकर जरूरतमंदों की समस्याएं पहचानी जा सकें। उन्होंने लाभार्थियों के जरूरी कागजात जुटाने और जीवन प्रमाणीकरण व ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करने की भी अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *