Headlines

किशनगंज में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त:ट्रॉली में बिना ढके 200 CFT बालू मिला, सरकार को ₹1.15 लाख से ज्यादा का राजस्व नुकसान




खनन विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओदरा पुल के पास से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। ट्रैक्टर की ट्रॉली में बिना ढके करीब 200 सीएफटी बालू लदा था। खनन टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। खनन टीम को देखकर भागा चालक दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 9 नवंबर को विभाग को ओदरा पुल के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने टेंगामारी के पास छापेमारी की। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। खनन निरीक्षक दिनेश कुमार ने सोमवार को किशनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान ट्रैक्टर का विवरण बिहार खनन पोर्टल पर चेक किया गया। इसमें परिवहन चालान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद ट्रैक्टर जब्त कर किशनगंज थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। 1.15 लाख रुपये से अधिक की राजस्व क्षति प्राथमिकी के अनुसार, अवैध खनन और परिवहन के इस मामले में बिहार सरकार को शमन शुल्क और खनिज मद में कुल 1 लाख 15 हजार 750 रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *