Headlines

अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाएं घायल:विभूतिपुर के तीन गांवों की घटनाएं, प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर




विभूतिपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं घायल हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया। चोरा टभका वार्ड 16 में हरिश्चंद्र प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी बबीता देवी मारपीट में घायल हुईं। बन्हैती गांव में सतीष प्रसाद की 22 वर्षीय बेटी श्वेता कुमारी और नरहन वार्ड 17 में नमूना चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी इंदू कुमारी भी मारपीट में घायल हुईं। परिजन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पीके साह ने उनका प्राथमिक इलाज किया। तीनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। इन घटनाओं के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *