- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; Change Comes Through Thoughts And Actions; Don’t Misunderstand The World: Keep These 4 Things In Mind, And You Can Overcome Disappointment.
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

संसार को गलत समझना उचित नहीं है। यह विचार कि संसार अच्छा नहीं है, अधूरा है, दुखों से भरा है या यहां कोई अपना नहीं है, जीवन के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करता है। संसार में अपूर्णताएं हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि संसार बुरा ही है।
1. नकारात्मक विचार वैराग्य नहीं लाते। संसार से निराश होकर उससे दूरी बना लेना सच्चा वैराग्य नहीं है। ऐसे विचार कभी-कभी मन में चुप्पी, उदासी और निष्क्रियता पैदा कर देते हैं।
2. मन को दुर्बल नहीं, मजबूत बनाएं। संसार की कठिनाइयों से घबराकर जीवन से विमुख होना सही नहीं है। आध्यात्मिकता का उद्देश्य मन को कमजोर बनाना नहीं, बल्कि उसे साहसी, स्थिर और विवेकशील बनाना है।
3. संसार की असारता को समझें। असारता का अर्थ है- जिसका कोई स्थायी सार या वास्तविक स्थायित्व न हो। संसार में सब कुछ परिवर्तनशील है। संबंध, परिस्थितियां, सुख-दुख और उपलब्धियां स्थायी नहीं हैं। इस सत्य को समझना जरूरी है, लेकिन इसका अर्थ संसार के लिए घृणा या उपेक्षा रखना नहीं है।
4. सच्चा वैराग्य सकारात्मक दृष्टिकोण है। वैराग्य का अर्थ संसार को छोड़ना या उसे बुरा मानना नहीं, बल्कि संसार में रहते हुए मोह, आसक्ति और अपेक्षाओं से मुक्त रहना है। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए प्रेम, करुणा और प्रसन्नता के साथ जीवन जीना ही सच्चे वैराग्य की पहचान है।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

