Headlines

एनवीडिया चिप कंपनी के CEO का चीनी जासूस से अफेयर:पत्नी से माफी मांगी, खुफिया एजेंसियों को शक- अहम जानकारी चीन भेजी




दुनिया की बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग का एक चीनी महिला से अफेयर था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी और उसने हुआंग से नजदीकी बढ़ाकर उनसे जुड़ी अहम जानकारी चीन तक पहुंचाई। मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग ने रविवार को कंपनी के बोर्ड के सामने महिला के साथ अफेयर की बात मानी। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी। जेनसन हुआंग ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया। मेरे इस कदम से उन्हें और मेरे बच्चों को दुख पहुंचा। मेरे पास इसका कोई बहाना नहीं है। मुझे इसका अफसोस है। रुबियो की निगरानी में बनी रिपोर्ट में जासूसी की साजिश का जिक्र अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगरानी में इस साल एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसमें बताया गया था कि चीन की खुफिया एजेंसी ने एलिस हुआंग को जेनसन हुआंग के करीब जाने के लिए तैयार किया था। ट्रम्प की चीन यात्रा से कुछ समय पहले यह रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई थी। एनवीडिया के बोर्ड ने कहा कि अभी तक कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी या अमेरिका की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने का पता नहीं चला है। फिर भी मामले की जांच के लिए बाहर से एक वकील नियुक्त किया जाएगा। जेनसन हुआंग जांच में सहयोग करेंगे और CEO बने रहेंगे। खुफिया एजेंसी ने चीनी महिला पर नजर रखी थी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम एलिस हुआंग है। उसे हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि वह चीन के स्टेट सिक्योरिटी मंत्रालय के लिए काम कर रही थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां एक साल से ज्यादा समय से उस पर नजर रख रही थीं। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वह सीधे चीन को जानकारी भेज रही थी। महिला की ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक, उसने चीन में टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम किया था। बाद में वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की बड़ी अधिकारी बन गई। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के बड़े ग्राहकों में शामिल है। जून 2024 से अब तक मेगास्पीड ने एनवीडिया से 45 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के चिप खरीदे हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग पहले से जांच कर रहा था कि कहीं मेगास्पीड प्रतिबंधित AI चिप चीन तक पहुंचाने में मदद तो नहीं कर रही। अमेरिकी सरकार की जांच शुरू होने के बाद भी एनवीडिया ने मेगास्पीड के साथ कारोबार जारी रखा। ट्रम्प बोले- हुआंग ने अमेरिका के लिए शानदार काम किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हुआंग का बचाव किया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने हुआंग को कुछ गलत करते नहीं सुना है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि वे हुआंग को अपनी अगली चीन यात्रा पर साथ ले जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या हुआंग को एनवीडिया के CEO पद पर बने रहना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘हां बिल्कुल।’ अमेरिकी सांसदों ने भी मामले पर सवाल उठाए मामला सामने आने के बाद अमेरिकी सांसदों ने हुआंग और एनवीडिया से जवाब मांगा है। सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने कहा कि हुआंग और कंपनी के बोर्ड को कांग्रेस के सामने इस मामले पर जवाब देना चाहिए। वहीं, रिपब्लिकन सांसद माइकल मैककॉल ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी इस तरह के तरीके अपनाती है। उन्होंने मांग की कि मामले की पूरी जांच होने तक चीन को एडवांस AI चिप भेजने पर रोक लगा देनी चाहिए। हुआंग की पत्नी और बच्चे कंपनी में बड़े पदों पर हैं 63 साल के जेनसन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की शुरुआत की थी। AI की बढ़ती मांग के साथ कंपनी ने तेजी से तरक्की की और पिछले तीन साल में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई। इसके साथ ही हुआंग की पहचान भी दुनिया भर में बढ़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी नजदीकी भी चर्चा में रही है। हुआंग का परिवार भी एनवीडिया से जुड़ा हुआ है। उनके बेटे स्पेंसर कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर हैं और रोबोटिक्स से जुड़े काम संभालते हैं। बेटी मैडिसन सीनियर डायरेक्टर हैं। वे रोबोटिक्स के अलावा कंपनी की मार्केटिंग और प्रचार का काम भी देखती हैं। उनके दामाद निको कैप्रेज कंपनी की बिजनेस डेवलपमेंट टीम में हैं। हुआंग ने 1985 में लोरी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। हुआंग कई बार कह चुके हैं कि एनवीडिया को खड़ा करने में उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया। ———————– यह खबर भी पढ़ें… जिनपिंग चीन में ट्रम्प-पुतिन मुलाकात कराने से डर रहे: अपनी जमीन पर यूक्रेन बंटवारे का फैसला नहीं चाहते; 18-19 नवंबर की मीटिंग पर अभी सस्पेंस अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन में एक साथ बैठक करना चाहते हैं। पुतिन ने 19 अक्टूबर को इसका प्रस्ताव रखा। उसी दिन ट्रम्प ने बैठक में शामिल होने की रजामंदी भी दे दी। दोनों ने इस बातचीत में जिनपिंग को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *