Headlines

नालंदा- छठ की मिठाई बनाने वाली 6 दुकानों में आग:50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान, 4 दमकल की गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू




बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के कटरा पर इलाके में देर रात भीषण अग्निकांड में छठ पूजा की मिठाई और चीनी के खिलौने बनाने वाली छह दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से पास का एक दोमंजिला मकान भी आंशिक रूप से जल गया। इस हादसे में दुकानों में रखी 150 से अधिक चीनी की बोरियां, हजारों सांचे, तैयार बताशे, इन्वर्टर-बैटरी सहित भारी मात्रा में कच्चा माल नष्ट हो गया। कारोबारियों के अनुसार, कुल नुकसान 50 लाख रुपये से अधिक का आंका जा रहा है। देर रात लगी आग की दो तस्वीरें देखिए देर रात 2 बजे भड़कीं लपटें घटना रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच की है। छठ पर्व को लेकर दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद सभी दुकानदार दुकानें बंद कर सो रहे थे। दुकानें आपस में बांस, करकट और तिरपाल के सहारे एक-दूसरे से सटी हुई थीं। अचानक उठी चिंगारी ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते सभी छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासी जब तक कुछ समझ पाते, लपटें आसमान छूने लगी थीं। दो मंजिला मकान भी आया चपेट में दुकानों में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल में स्थित विजय साव के दोमंजिला मकान की खिड़की से आग भीतर प्रवेश कर गई। इससे घर के अंदर रखा कुछ सामान भी जल गया। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते मकान की आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 4 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना और बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां (दो बड़ी और दो छोटी) घटनास्थल पर भेजी गईं। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। स्थानीय कारोबारी बबलू कुमार ने बताया कि घटना के करीब 15 मिनट बाद बिजली काटी गई और 45 मिनट के बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची और करीब 2 घँटे के बाद आग पर काबू पाया गया। इन कारोबारियों को हुआ भारी नुकसान अग्निकांड में जिन दुकानदारों का कारोबार पूरी तरह तबाह हुआ है, उनमें राजकुमार, हरि प्रसाद,सन्तोष कुमार,राजकुमार,डुमरी स्वर्णकार एवं अमित कुमार की दुकान शामिल है। इसके अलावा मकान मालिक विजय साव को भी संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रत्येक दुकान में औसतन 5 से 8 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित कारोबारी बबलू कुमार ने बताया कि हम लोग घर से नीचे दौड़ कर आए तो देखा कि पूरा इलाका आग की लपटों में घिरा हुआ है। आग इस कदर भड़की थी कि उसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। सभी दुकानें बांस, करकट और चाली के सहारे एक-दूसरे से जुड़ी हुई थीं और सभी दुकानों में चीनी, सांचे और बताशे रखे हुए थे। मेरी दुकान किनारे पर थी और मेरे मकान को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यहां हर त्योहार के सीजन में खिलौना सांचा और मिठाइयां बनती थीं। दुकानों में चीनी के पैकेट, सांचे, बैटरी, इन्वर्टर सहित तमाम सामान रखा था, जो जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। सभी दुकानों का मिलाकर कुल नुकसान 50 लाख रुपये से भी अधिक का हुआ है। आग करीब रात के 2:00 बजे लगी, उस वक्त सब लोग सोए हुए थे इसलिए आग लगने की सटीक वजह का पता नहीं चल सका। पीडित कारोबारी गौरव ने बताया कि बाहर कूड़े की तरफ से आग अंदर की ओर आई थी। लोग कह रहे हैं कि आग दीपावली की वजह से लगी होगी, लेकिन हमें अंदेशा है कि यह किसी की सोची-समझी साजिश है और किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। यहां छठ पूजा के लिए सांचा और सामान तैयार किया जा रहा था। रात 1:30 से 2:00 बजे का समय होने के कारण सभी दुकानें बंद थीं। आग पर पूरी तरह काबू पाने में दमकल कर्मियों को लगभग 2 घंटे का समय लग गया। आग लगने के कारणों पर संशय आग कैसे लगी, इसका ठोस कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जता रहे हैं कि दिवाली के पटाखों या बाहर पड़े कूड़े में लगी चिंगारी से आग फैली हो सकती है, दुकानदार गौरव ने बताया कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर आग लगाया गया है। जब सभी लोग गहरी नींद में थे तभी यह घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *