![]()
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पटना से लेकर पार्टी के जिला कार्यालयों तक जन्मदिन मनाने की तैयारियां की गई हैं। इस खास दिन की शुरुआत तेजस्वी ने आधी रात को परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर की। लालू-राबड़ी समेत पूरा परिवार रहा मौजूद आधी रात को हुए इस आयोजन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़े भाई तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मौजूद रहीं। वहीं, बड़ी बहन मीसा भारती ने तेजस्वी को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई और आशीर्वाद दिया। परिवार के सदस्यों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान घर में पारिवारिक माहौल के बीच जन्मदिन का जश्न मनाया गया। केक काटने के साथ ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। पार्टी कार्यालय में कटेगा 37 पाउंड का केक जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में भी विशेष आयोजन किया जाएगा। यहां 37 पाउंड का केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, युवा नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाई देने का सिलसिला शुरू तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर राजद नेताओं और समर्थकों में खास उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वाले संदेश साझा किए जा रहे हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके स्वस्थ जीवन और लंबी राजनीतिक पारी की कामना कर रहे हैं। जन्मदिन के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था। वह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।
Source link
तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन:आधी रात को परिवार के साथ काटा केक; जिला से लेकर पटना ऑफिस में आज भव्य कार्यक्रम
