Headlines

Trump Defends Pete Hegseth Over Iran War Statement & Impeachment Call


वॉशिंगटन डीसी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने दो युद्ध जीते हैं, ऐसे में उन्हें पद से हटाने की मांग क्यों की जा रही है।

उन्होंने कहा ईरान से युद्ध जरूरी था। साथ ही, उन्होंने ने हेगसेथ पर महाभियोग चलाने की मांग को खारिज करते हुए इसे गलत बताया। उन्होंने महाभियोग प्रस्ताव लाने वाले रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी को ‘लूजर’ यानी हारा हुआ व्यक्ति कहा।

एक कैबिनेट बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को सुनते हुए। यह तस्वीर 31 जुलाई 2026 की है।

एक कैबिनेट बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को सुनते हुए। यह तस्वीर 31 जुलाई 2026 की है।

ट्रम्प बोले- पुराने युद्धों के जिम्मेदारों पर महाभियोग क्यों नहीं

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमेरिका के सिर्फ 18 सैनिक मारे गए, जबकि वियतनाम युद्ध में 65 हजार लोगों की जान गई थी।

अमेरिका ईरान में 7 महीने से अभियान चला रहा है, जबकि वियतनाम में अमेरिकी सेना 21 साल तक रही थी।

ट्रम्प ने कहा,

QuoteImage

वियतनाम, इराक और अफगानिस्तान युद्ध चलाने वाले लोगों पर महाभियोग क्यों नहीं चलाया गया? उन युद्धों में हजारों लोगों की जान गई और कुछ हासिल भी नहीं हुआ।

QuoteImage

ट्रम्प ने महाभियोग प्रस्ताव लाने वाले केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैसी पार्टी के अच्छे बिलों का भी विरोध करते हैं और संसद का समय बर्बाद करते हैं।

हेगसेथ बोले- जरूरत पड़ने पर ईरान पर दोबारा हमला करेंगे

रक्षा मंत्री हेगसेथ ने भी ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प का फैसला सही था और जरूरत पड़ने पर वे दोबारा ऐसा ही करेंगे।

हेगसेथ के मुताबिक, ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था। उसने मिसाइलों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर ली थी, जिससे उसके परमाणु कार्यक्रम को रोकना मुश्किल हो गया था।

उन्होंने दावा किया कि ट्रम्प प्रशासन ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जरिए ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाया और उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोका।

हेगसेथ से पूछा गया कि क्या रिपब्लिकन सांसद इस हफ्ते महाभियोग प्रस्ताव को रोकने के लिए पर्याप्त वोट जुटा पाएंगे। इस पर उन्होंने कहा, ‘हमें इसकी चिंता नहीं है।’

हेगसेथ पर गलत तरीके से युद्ध शुरू करने का आरोप

रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने सोमवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था।

मैसी ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया और ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के लिए गैरकानूनी आदेश दिए।

अमेरिकी संसद के नियमों के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर बुधवार तक शुरुआती वोटिंग कराना जरूरी है।

इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने भी हेगसेथ पर महाभियोग चलाने की मांग का समर्थन किया था।

वाशिंगटन डीसी में सांसद थॉमस मैसी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के महाभियोग की मांग की।

वाशिंगटन डीसी में सांसद थॉमस मैसी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के महाभियोग की मांग की।

हेगसेथ बोले- युद्ध रोकने का फैसला ट्रम्प करेंगे

हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा या शर्त तय नहीं की। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल अमेरिका सैन्य कार्रवाई में मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने बताया कि ट्रम्प जब चाहें सैन्य अभियान रोक सकते हैं। ईरान को यह चेतावनी भी दी गई है कि वह परमाणु सामग्री किसी दूसरे देश को न सौंपे।

हेगसेथ ने साफ किया कि सैन्य कार्रवाई जारी रखने या रोकने का आखिरी फैसला ट्रम्प ही लेंगे। युद्ध मंत्रालय उन्हें इस फैसले को लागू करने के लिए जरूरी सैन्य मदद और संसाधन मुहैया कराएगा।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म: कतर के PM से मुलाकात के बाद कहा- फिलहाल हमले की जरूरत नहीं, लेकिन सेना तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने सोमवार को कहा कि फिलहाल अमेरिका मौजूदा स्थिति बनाए रखेगा। किसी भी बदलाव की स्थिति में अमेरिकी सेना तैयार है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।