Headlines

Turkiye Steel Factory Explosion | Izmir Industrial Accident Update


अंकारा23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तुर्किये की फैक्ट्री में हुए धमाके की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। - Dainik Bhaskar

तुर्किये की फैक्ट्री में हुए धमाके की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।

तुर्किये के इजमिर शहर के पास सोमवार को एक स्टील फैक्ट्री में धमाका हुआ। इसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था।

BBC के मुताबिक, बॉयलर ले जा रही एक क्रेन गैस लाइन से टकरा गई। इसके बाद सामान नीचे लगी भट्टी में गिरा और जोरदार विस्फोट हो गया। मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में आग की लपटें और आसमान में धुएं का ऊंचा गुबार उठता दिखाई दिया।

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में आग की लपटें और आसमान में धुएं का ऊंचा गुबार उठता दिखाई दिया।

धमाके के बाद फैक्ट्री के अंदर आग लग गई।

धमाके के बाद फैक्ट्री के अंदर आग लग गई।

हादसे के बाद दमकलकर्मियों ने जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश की।

हादसे के बाद दमकलकर्मियों ने जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश की।

फैक्ट्री में धमाके के बाद एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। उसने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

फैक्ट्री में धमाके के बाद एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। उसने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

कुछ लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं

स्थानीय गवर्नर सुलेमान एल्बान ने बताया कि हादसा दोपहर के आसपास हुआ। उस समय क्रेन से एक नया बॉयलर ले जाया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

फैक्ट्री चलाने वाली कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि हादसा प्लांट की एक इलेक्ट्रिक आर्क भट्टी में तय रखरखाव के काम के दौरान हुआ। यह फैक्ट्री हबास डेमिर सेलिक कंपनी की है, जो तुर्किये की बड़ी स्टील कंपनियों में शामिल है।

राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद हादसे में हुई मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और बचाव दल लगातार राहत और बचाव के काम में जुटे हैं।

तुर्किये में फैक्ट्री हादसे बड़ी चिंता

तुर्किये में काम के दौरान होने वाले हादसे लंबे समय से चिंता का विषय बने हुए हैं। स्वतंत्र सामाजिक संगठन तुर्किश हेल्थ एंड सेफ्टी लेबर वॉच ने भी इसे देश की एक बड़ी समस्या बताया है।

जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ, वह इजमिर के अलियागा इलाके में है। यह इलाका बड़े बंदरगाह के लिए जाना जाता है। यहां पुराने जहाजों को काटकर कबाड़ में बदलने का काम भी होता है।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

मिस्र में दो ट्रेन टकराईं, 7 की मौत, 125 घायल: कई डिब्बे पटरी से उतरे; 25 साल में यहां 9 बड़े रेल हादसे हुए

मिस्र में रविवार को दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इसके पहले 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। ट्रेन हादसे में करीब 125 लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।