![]()
कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी दीपावली की रात सदर प्रखंड की दलन पूर्व पंचायत स्थित पुराना टोला सिरसा महादलित बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ दीपावली मनाई और उनके बीच खुशियां बांटीं। इस दौरान डीएम ने बच्चों के साथ समय बिताया और बुजुर्गों के साथ दीप जलाए। तीन साल की मुस्कान को गोद में उठाकर खिलाई मिठाई बस्ती में पहुंचने पर तीन साल की मुस्कान अपनी मां की गोद से डीएम की ओर बढ़ी। डीएम ने बच्ची को गोद में उठाकर मिठाई खिलाई। उन्होंने उसकी मां से आंगनबाड़ी में नामांकन और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारी को मुस्कान को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। 150 परिवारों के बीच बांटी गई सामग्री डीएम ने बस्ती के बुजुर्गों के साथ दीप जलाकर दीपावली मनाई। इस दौरान करीब 150 परिवारों को दीये, मोमबत्ती, मिठाई और खाद्य सामग्री वितरित की गई। डीएम बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर आतिशबाजी करते भी नजर आए। जमीन पर बैठकर सुनीं लोगों की समस्याएं बस्ती के लोगों ने डीएम के सामने नल-जल, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने जमीन पर बैठकर उनकी बातें सुनीं। इसके बाद बीडीओ और सीओ को मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। बोले डीएम- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर भी जले खुशी का दीप डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा, “दिवाली सिर्फ घर में दीप जलाने का पर्व नहीं, दिलों में समरसता का दीप जलाने का पर्व है। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में खुशी का दीप नहीं जलेगा, तब तक हमारी दिवाली अधूरी है।” इस दौरान डीडीसी नेहा कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
कटिहार DM ने महादलित बस्ती में दिवाली मनाई:150 परिवारों को बांटे दीये, मोमबत्ती, मिठाई और फूड आइटम
