![]()
पटना में दीपावली की रात एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े युवकों और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात युवक बाल-बाल बच गए, जबकि दो को चोट आई है। इनमें से एक को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दुपुलवा के पास की है। गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर घायल युवक आयुष कुमार ने बताया कि सभी दोस्त खाने-पीने के बाद घूमने जाने की योजना बना रहे थे। तभी पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। भागने के दौरान वह सड़क पर गिर गया, जिससे उसे भी चोट लगी। ड्राइवर नशे की हालत में था। वो गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
गाड़ी के शीशे तोड़े गुस्साए युवकों ने घटना के बाद पिकअप वैन के शीशे तोड़ दिए। काफी देर तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी ड्राइवर फरार हो चुका था। पुलिस ने मामला शांत कराया पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। वाहन मालिक से संपर्क कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
पटना- पिकअप ने सड़क किनारे खड़े युवकों को मारा धक्का:दो घायल, अस्पताल में एडमिट; घर के पास दिवाली की रात खड़े थे सभी
