![]()
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात आभूषण की दुकान में आग लग गई। प्रसाद हॉस्पिटल के पास स्थित विष्णु अलंकार दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने जल गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान के मालिक विष्णु स्वरूप रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। उन्होंने विष्णु स्वरूप को फोन कर आग की जानकारी दी। विष्णु स्वरूप दुकान पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। तब तक दुकान में रखे गहने जल चुके थे। दुकान के मालिक बोले- 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है विष्णु स्वरूप ने बताया कि आग में सोने और चांदी के गहने जल गए। करीब 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन विभाग के विश्वजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Source link
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा की आभूषण दुकान में आग लगी:सोने-चांदी के गहने जले, करीब 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान
