![]()
अररिया शहर में रविवार को दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां खरगेश्वरी मंदिर और जयप्रकाश नगर स्थित सार्वजनिक मां कल्याणकारनी काली मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। दोनों मंदिरों में दिन-रात भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्थानीय लोगों के अलावा जिले के अलग-अलग प्रखंडों और नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कई इलाकों में स्थापित की गईं प्रतिमाएं लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए शहर के कई इलाकों में आकर्षक पंडाल सजाए गए। ठाकुरबाड़ी रोड के फुसनी चौक स्थित वार्ड नंबर 23 में न्यू क्षात्र संघ समिति की ओर से प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं, शिवपुरी के वार्ड नंबर 9 स्थित महालक्ष्मी-गणेश पूजा पंडाल और अररिया आरएस के गुप्ता टोला वार्ड नंबर 3 के पंडाल में देर रात तक श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचते रहे। 1987 से हो रही लक्ष्मी-गणेश की पूजा गुप्ता टोला पूजा पंडाल के कार्यकर्ता राकेश कुमार गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, चुन्नू गुप्ता, गोपाल गुप्ता, पीयूष लाठ, पिंटू गुप्ता और अक्षम चौधरी ने बताया कि यहां 1987 से हर साल मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होते हैं। देर रात तक हुई आतिशबाजी दीपावली की रात शहर में देर तक आतिशबाजी होती रही। लोगों ने घरों को दीपों और रंगीन रोशनी से सजाया। परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां बांटीं। एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटकर दीपावली मनाई।
Source link
अररिया में दीपावली पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:लक्ष्मी-गणेश और काली पूजा के साथ देर रात तक आतिशबाजी
