Headlines

मुंगेर-पोलो मैदान में 1.11 लाख दीपों से जगमगाया:डीएम ने किया उद्घाटन, 35 साल से हो रहा आयोजन; राम-सीता-हनुमान की झांकी निकली




दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को मुंगेर का पोलो मैदान 1 लाख 11 हजार 111 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की अलौकिक छटा और आकर्षक आतिशबाजी ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। 35 वर्षों से चली आ रही परंपरा को युवाओं ने अरविंद कुमार के नेतृत्व में कायम रखा। दीपोत्सव देखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे। दीपोत्सव की तैयारी में युवा पिछले 15 दिनों से जुटे थे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक-युवतियों और मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। सरकारी नौकरी हासिल कर चुके कर्मियों और धावकों ने भी योगदान दिया। मैदान में बनाई गई आकर्षक रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। देखें, मौके से आई तस्वीरें… डीएम ने दीपोत्सव का उद्घाटन किया कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम निखिल धनराज ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं और धावकों को शुभकामनाएं दीं। खेल पदाधिकारी कमल किशोर ने भी खिलाड़ियों और धावकों के प्रयासों की प्रशंसा की। राम सीता हनुमान की निकली भव्य झांकी निशा ओंकार कला कुंज, मुंगेर के कलाकारों ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान की झांकी प्रस्तुत की। रथ, घोड़े और नगाड़ों के साथ शोभायात्रा मंगल बाजार, नीलम सिनेमा और कोतवाली थाना होते हुए पोलो मैदान पहुंची। वहां कलाकारों का पुष्पवर्षा और आरती के साथ स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ गूंजे जयकारे प्रभु श्रीराम, माता सीता और अतिथियों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मैदान में श्रीरामचंद्र के जयकारे गूंजते रहे। राम की भूमिका रितेश मिश्रा, सीता की भूमिका आरोही और हनुमान की भूमिका देव हर्ष ने निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शामिल हुए अधिकारी कार्यक्रम में सदर एसडीओ कुमार अभिषेक और सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। भारी भीड़ को देखते हुए मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। युवाओं की मेहनत और सफलता का प्रतीक शहरवासियों ने कहा कि यह दीपोत्सव केवल दीप जलाने का आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की एकजुटता, मेहनत और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। पोलो मैदान में अभ्यास कर कई युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की और सरकारी विभागों में नौकरी पाई। यह आयोजन उनके संघर्ष और सामूहिक प्रयासों को भी समर्पित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *