![]()
शराब तस्करी के लिए महंगी गाड़ियों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने टाटा नेक्सॉन कार से 23 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा किए जाने पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ वाहन जब्त कर लिया है। बलुआ पंचायत भवन के पास पुलिस कार्रवाई घटना बलुआ पंचायत भवन के समीप की है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप लेकर एक कार सीतामढ़ी में प्रवेश करने वाली है। इसके बाद डुमरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध टाटा नेक्सॉन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने बढ़ाई रफ्तार पुलिस को देखते ही चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक कार छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 23 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पटना निवासी के नाम पर निबंधित कार जब्त टाटा नेक्सॉन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01-HE-3177 है। पुलिस के अनुसार, वाहन पटना निवासी अरुण कुमार के नाम पर निबंधित है। कार के मालिक और शराब तस्करी में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार चालक की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
Source link
सीतामढ़ी में टाटा नेक्सॉन से 23 कार्टन शराब मिली:चालक कार छोड़कर फरार; वाहन पटना के अरुण कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड
